Hindi News / news / मंदिर का पुजारी बच्चे के साथ कर रहा था गलत काम, लोगों ने...

मंदिर का पुजारी बच्चे के साथ कर रहा था गलत काम, लोगों ने पकड़ा और मुंडन कराकर किया पुलिस के हवाले

1st Bihar Published by: DHANANJAY KUMAR Updated Jan 11, 2020, 5:41:35 PM

मंदिर का पुजारी बच्चे के साथ कर रहा था गलत काम, लोगों ने पकड़ा और मुंडन कराकर किया पुलिस के हवाले

- फ़ोटो

CHAPRA: मंदिर के पुजारी के पास एक बच्चा घर से दूध लेने के लिए गया था. इस दौरान पुजारी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश की. लोगों ने पुजारी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है. 

पुजारी लगा भागने

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चे को पुजारी के पास घर के दूध लाने के लिए भेजे. लेकिन वह देर होने के बाद भी घर नहीं लौटा. जब एक घर की महिला बच्चे को खोजने निकली तो देखा को साधु बच्चे के साथ गलत हरकत कर रहा था. देखने के बाद वह भागने लगा.

मुंडन कराकर पुलिस के हवाले किया

ग्रामीणों ने आरोपी पुजारी को पकड़ लिया और उसका मुंडन कराया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान साधु माफी मांगता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी. इस संबंध में मुबारकपुर निवासी प्रमोद महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुजारी का मुंडन कराने वाला वीडियो वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि यह पुजारी कई और बच्चों के साथ गलत काम कर चुका है.