Hindi News / news / PM मोदी बोले...पहले चरण के मतदान से हो गया साफ, बिहार में फिर...

PM मोदी बोले...पहले चरण के मतदान से हो गया साफ, बिहार में फिर बन रही है NDA की सरकार

1st Bihar Published by: Updated Nov 01, 2020, 10:15:04 AM

PM मोदी बोले...पहले चरण के मतदान से हो गया साफ, बिहार में फिर बन रही है NDA की सरकार

- फ़ोटो

SARAN: छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में लोगों का आशंका थी कि कोरोना के कारण मतदान नहीं होगा. वह सारे पंडितों के धारणा को बिहार के लोगों ने फेल कर दिया हैं. पहले चरण के मतदान से साफ हो गया है कि बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बन रही है. 




पीएम मोदी ने कहा कि चुनावी सभाएं हमने पहले भी देखी हैं. चुनाव में कितनी भी गर्मी आई हो, चुनाव कितना भी नजदीक क्यों न आ गया हो. तो भी सुबह 10 बजे से पहले इतनी बड़ी विशाल रैली कभी संभव नहीं होती. पहले चरण के मतदान से साफ नजर आ रहा है कि नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा बन रही है. पहले चरण के मतदान में आपने एनडीए को जो भारी समर्थन के संकेत दिए हैं और जिन्होंने भी मतदान किया है, उनका मैं अभिनंदन करता हूं.

पीएम मोदी नेे कहा कि भाजपा के लिए, एनडीए के लिए आपका ये प्रेम कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है. रात को उन्हें नींद नहीं आ रही है. कभी-कभी तो अपने ही कार्यकर्ताओं से मारकर फेंकते हैं. उनकी हताशा-निराशा, बौखलाहट, गुस्सा, अब बिहार की जनता बराबर देख रही है. चेहरे से हंसी गायब हो गई है.