1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Oct 29, 2019, 2:59:37 PM
- फ़ोटो
SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां छपरा के मांझी थाना में तैनात SI विनोद कुमार सिंह के बेटे की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि जीरादेई के भैसाखाल के SI विनोद कुमार सिंह का बेटा कुणाल अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की सुबह सोना नदी में नहाने गया था. स्नान करने के दौरान ही कुणाल की पैर फिसल गई और वह गहरे पानी में चला गया.
दोस्तों के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुणाल को बाहल निकाले पर तब तक उसकी मौत हो गई थी. घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पर पिता के लिखित आवेदन के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया.