Hindi News / news / छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 3 जवान शहीद

1st Bihar Published by: Updated Jun 21, 2022, 7:49:25 PM

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 3 जवान शहीद

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से आ रही है जहां CRPF की 19वीं बटालियन की ROP पार्टी पर नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में 3 जवान शरीद हो गये हैं। वही कई जवानों घायल हो गये हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार घटना ओडिशा के नौपाड़ा में उस वक्त हुई जब सड़क निर्माण कार्य में जुटे लोगों को जवान सुरक्षा देने जा रहे थे। तभी इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गये हैं। तीनों सीआरपीएफ के जवान थे। जिनकी पहचान ASI शिशुपाल सिंह, ASI शिवलाल और कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है।