Hindi News / news / छापेमारी करने गई उत्पाद की टीम पर हमला, दो जवान घायल

छापेमारी करने गई उत्पाद की टीम पर हमला, दो जवान घायल

1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2022, 9:00:21 AM

छापेमारी करने गई उत्पाद की टीम पर हमला, दो जवान घायल

- फ़ोटो

PATNA : खबर बिहारशरीफ की है, जहां छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। पूरा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्टबीघा गांव का है। हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि भट्टबीघा गांव में पुलिस छापेमारी करने गई थी। 




यहां देशी शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर भी ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। हमले की चपेट में आए ड्राइवर राहुल कुमार और जवान राजेश कुमार भी घायल हो गए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।




समय रहते पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को थाने ले आई। आरोपियों की पहचान अशोक यादव के बेटे नीतीश कुमार और सहदेव यादव के बेटे महेश प्रसाद यादव के रूप में की गई है। उनके पास से 14 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे भी कार्रवाई में जुटी हुई है।