Hindi News / news / पकड़ा गया मासूम बच्चियों के कत्ल का गुनहगार, हाजत में की सुसाइड करने...

पकड़ा गया मासूम बच्चियों के कत्ल का गुनहगार, हाजत में की सुसाइड करने की कोशिश

1st Bihar Published by: Updated Nov 20, 2019, 9:54:04 AM

पकड़ा गया मासूम बच्चियों के कत्ल का गुनहगार, हाजत में की सुसाइड करने की कोशिश

- फ़ोटो

CHHAPRA: छपरा के रिवीलगंज में दो बच्चियों को किडनैप कर उनकी हत्या करने वाला शैतान पकड़ा गया है. स्केच के आधार पर पुलिस ने रिवीलगंज से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान फिरोज नट के रूप में की गई थी. बच्चियों ने आरोपी का जो स्केच बनवाया उसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई. 


पुलिस को दिये बयान में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं गिरफ्तारी के बाद फिरोज नट ने थाना के हाजत में सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया. सारण के एसपी हर किशोर राय ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने गुनाह कबूल करते हुए बताया है कि उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने बताया कि उसने दोनों बच्चियों के साथ कोई गलत काम नहीं किया है. 


आरोपी ने अपने कबूलनामे में बताया कि उसने गलत नीयत से बच्चियों को अगवा किया था, लेकिन पहचान जाहिर होने के बाद वह डर गया और उसने दोनों बच्चियों की हत्या कर दी. आपको बता दें कि छपरा के रिवीलगंज में अगवा की गई दूसरी बच्ची का शव भी मंगलवार को बरामद हुआ था.  दरअसल शनिवार की शाम 5 बच्चियों को उसने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था. जहां 3 बच्चियां उसकी नीयत को भांप कर वहां से भाग गई थीं जबकि दो बच्चियां उसकी गिरफ्त में थी. जिसमें से दो बच्चियों का शव बरामद किया गया.