1st Bihar Published by: Updated Nov 10, 2021, 8:51:01 PM
- फ़ोटो
DELHI : लोक आस्था के महापर्व छठ की पूजा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। पूर्वांचल के लोगों के साथ केजरीवाल ने छठ पूजा मनाया शाम के अर्घ्य के वक्त केजरीवाल पूर्वांचल समाज के बीच पहुंचे और दउरा उठाकर खुद जय छठी मैया भी बोला। केजरीवाल ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा... लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ में शामिल हुआ, पूर्वांचल के अपने भाई-बहनों, माताओं के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैय्या से सबके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। जय छठी मैय्या।

पूर्वांचल के लोगों के बीच मौजूद केजरीवाल को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वह बिहार के इस महापर्व के बारे में समझ नहीं रखते। केजरीवाल ने माथे पर सिंदूर का टीका भी लगवाया, हाथ में दउरा भी उठाया और झुक कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान वह व्रतियों का आशीर्वाद लेते भी नजर आए।
