Hindi News / news / छत्तीसगढ़ मे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ मे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 03, 2019, 11:02:48 AM

छत्तीसगढ़ मे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है. जहां सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है. खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सीतागोटा जंगल इलाके में डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें DRG ने सात नक्सलियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सलियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किए हैं.