1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 25, 2024, 8:01:02 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना की सड़कों पर गाड़ी में बैठकर चाट खाते तेजस्वी यादव नजर आए। चुनाव प्रचार से लौटने के बाद चिड़ियाघर के गेट नंबर 2 के पास रोड के किनारे लगे ठेले के पास अचानक तेजस्वी यादव ने अपनी कार को रुकवाया। तेजस्वी को देख चाट वाला भी हैरान रह गया।
तेजस्वी ने मुकेश चाट भंडार वाले को चाट खिलाने को कहा। जिसके बाद गाड़ी में बैठे तेजस्वी यादव तक चाट पहुंचायी गयी। गाड़ी में बैठे-बैठे तेजस्वी ने चाट का स्वाद चखा। कार में उनके साथ आगे की सीट पर राज्यसभा सांसद संजय यादव भी बैठे हुए थे। उन्होंने भी चाट का स्वाद चखा।
बता दें 14 मई को तारामंडल और कोतवाली थाने के ठीक सामने लगने वाले फूड स्टॉल पर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी गोलगप्पा खाने पहुंचे थे। दोनों नेता जैसे ही गाड़ी से उतरे वहां भीड़ लग गयी। कमर दर्द होने की वजह से तेजस्वी यादव को खड़ा होने में दिक्कत हो रही थी। उनकी परेशानी को देखते हुए दुकानदारों ने कुर्सी मंगवाया। फिर कुर्सी पर बैठकर दोनों नेताओं ने गोलगप्पे खाया और आज तेजस्वी यादव ने संजय यादव के साथ चाट का स्वाद चखा। हालांकि मुकेश सहनी इस दौरान नहीं नजर आएं।

