ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teachers: पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्राइवेट कॉलेज के इन शिक्षकों को वेतन के साथ-साथ पेंशन का भी मिलेगा लाभ Tejashwi Yadav letter to PM: जाति जनगणना पर तेजस्वी ने पीएम को घेरा, मांगा ठोस एक्शन प्लान...कहा बिहार ने दिखाई राह, अब देश करे बदलाव! Bihar News: 14 वर्षीय महादलित किशोर पर अत्याचार, 4 महीने तक प्रताड़ित करती रही सेठानी Bihar barat murder: शादी समारोह के दौरान नर्तकियों से अश्लीलता का विरोध बना मौत का कारण! Bihar Premier League: IPL की तर्ज पर BPL में छक्के बरसाते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, इस महीने से होगा आयोजन Varanasi to Kolkata highway: बिहार से होकर गुजरेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, 35,228 करोड़ की लागत से होगा निर्माण CBSE Important Notice: रिजल्ट से पहले CBSE ने कर दिया बड़ा बदलाव, बोर्ड का ये नोटिस देख लें छात्र High Speed Trains: भारतीय रेलवे ने बदली 'हाई स्पीड ट्रेन' की परिभाषा, अब इतने किमी/घंटे से अधिक रफ्तार वाली ट्रेनों को ही मिलेगा यह विशेष तमगा Bihar weather update: बिहार में सुकून देने वाला रहेगा मौसम, बारिश और ठनका की भी संभावना Bihar Postal Service: ट्रेन और हवाई जहाज से भी कम समय में आपका सामान दिल्ली पहुंचाएगा डाक विभाग; जानिए क्या है नया प्लान

चुनाव संपन्न कराकर समस्तीपुर से रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 23 महिला पुलिसकर्मी घायल

1st Bihar Published by: mritunjay Updated Tue, 14 May 2024 09:52:43 PM IST

चुनाव संपन्न कराकर समस्तीपुर से रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 23 महिला पुलिसकर्मी घायल

- फ़ोटो

ARWAL:  समस्तीपुर में कल 13 मई को चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया। लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर वापस रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिला प्रशिक्षु दरोगा समेत 23 महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी हैं। घटना अरवल  जिले के मेहंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग 139 स्थित पंजाबी होटल  के पास की है। जहां पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई| पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर भेजा गया। महिला प्रशिक्षु सब  इंस्पेक्टर काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, प्रियंका कुमारी और जया भारती घायल हो गयी है। 


वही महिला जवान पुष्पा कुमारी, निकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, माला कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा रानी, रानी गीतांजलि, बिंदु कुमारी, शालू कुमारी, फूलमाला कुमारी, कुमारी राजनंदनी और गीता कुमारी भी इस हादसे में घायल हो गयी है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वही दो महिला दरोगा काजल कुमारी एवं प्रिया कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है| दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।