Hindi News / news / चुनावी रंजिश में उप मुखिया की बेटी को मारी गोली, इलाके में मचा...

चुनावी रंजिश में उप मुखिया की बेटी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2022, 2:35:16 PM

चुनावी रंजिश में उप मुखिया की बेटी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

- फ़ोटो

JAMUI: जमुई में अपराधी बेलगाम हो गये और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव का है जहां चुनावी रंजिश में उप मुखिया की बेटी को गोली मारी गयी है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना का कारण चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।