Hindi News / news / आज चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा के चुनाव की तारीखों का करेगा एलान

आज चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा के चुनाव की तारीखों का करेगा एलान

1st Bihar Published by: Updated Nov 01, 2019, 12:43:04 PM

आज चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा  के चुनाव की तारीखों का करेगा एलान

- फ़ोटो

RANCHI:   झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग साढ़े चार बजे पीसी करने वाला है. इस पीसी में झारखंड विधानसभा के चुनाव के तारीखों का एलान करेगाा. बताया जा रहा है कि चार चरण में चुनाव की घोषणा होने की संभावना है.

झारखंड में 81 विधानसभा के लिए चुनाव होने वाला है. इसको लेकर पहले से ही झारखंड की राजनीतिक दल तैयारी में लगे हुए है.  महागठबंधन में शामिल जेएमएम, राजद और कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा होने से पहले ही रांची में रैली करके अपनी ताकत दिखा चुकी है.

वही, सीएम रघुवर दास एक माह से अधिक समय से झारखंड के अलग-अलग एरिया में जन आशीर्वाद यात्रा चला रहा है. एक बार फिर रघुवर सरकार का नारा दे रहे है. कई योजनाओं का तेजी से उद्धाटन और शिलान्यास भी किया जा रहा है.