Hindi News / news / सिने एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध तक...

सिने एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध तक काम का बहिष्कार, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 09, 2019, 3:38:28 PM

सिने एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध तक काम का बहिष्कार, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

- फ़ोटो

DESK: कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इसी बौखलाहट में पाकिस्तान ने देश में भारतीय सिनेमा की स्क्रीनिंग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है. ऐसे में भारतीय सिने एसोसिएशन ने भी पलटवार किया है. पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में सिने एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कालाकारों, राजनयिकों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है. सिने एसोसिएशन ने पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा है कि जबतक पाकिस्तानी कलाकारों और राजनयिकों पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया जाता तबतक सिने एसोसिएशन के तहत काम करने वाले लोग काम नहीं करेंगे. बता दें कि कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में भारी तनाव है. पाकिस्तान ने धारा 370 को हटाए जाने का विरोध करते हुए भारतीय राजनयिकों को पाकिस्तान से चले जाने का आदेश दिया है साथ ही भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.