1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 13, 2023, 10:26:08 AM
- फ़ोटो
PATNA: अरब सागर से उठे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान को लेकर मुंबई सहित देश के कई शहरों में अलर्ट है. इसी वजह से पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट रद्द हो गई, वहीं वहां से आने वाली एयर इंडिया की लगभग 7 घंटे लेट आई. इन दोनों फ्लाइट के लेट आने और रद्द होने की वजह से यात्रियों ने हंगामा किया.
वही इंडिगो की दोनों फ्लाइट के लेट आने से और रद्द होने की वजह से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया. जहां एयरलाइंस के कर्मियों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 673 दिन के 1 बजे आने की बजाय रात लगभग 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची.
आज की फ्लाइट को लेकर इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अहमदाबाद और मुंबई के लिए पटना से फ्लाइट की आवाजाही होगी या नहीं, यह फिलाहाल स्पष्ट नहीं है. मौसम का असर देखने के बाद ही आज यानी मंगलवार के विमानों को लेकर निर्णय होगा.