Hindi News / news / महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर सीएम नीतीश बोले.. कोई जब सरकार बना ही...

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर सीएम नीतीश बोले.. कोई जब सरकार बना ही नहीं रहा तो रास्ता क्या बचा

1st Bihar Published by: RAHUL SINGH Updated Nov 14, 2019, 9:54:14 AM

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर सीएम नीतीश बोले.. कोई जब सरकार बना ही नहीं रहा तो रास्ता क्या बचा

- फ़ोटो

PATNA : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई सरकार बना नहीं पा रहा था ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। नीतीश कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई भी राजनीतिक दल या गठबंधन सरकार नहीं बना पा रहा था ऐसे में केंद्र सरकार क्या करती।

नीतीश कुमार ने कहा कि वह जितनी भी पार्टियां हैं वह इस मामले को देखें हमें इससे कोई मतलब नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार की शान थे और उनका निधन बेहद दुखदाई है।