Hindi News / news / CM नीतीश के नालंदा में बड़ा हादसा: मकान का छज्जा गिरने से दो...

CM नीतीश के नालंदा में बड़ा हादसा: मकान का छज्जा गिरने से दो महिला की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 22, 2023, 9:59:52 PM

CM नीतीश के नालंदा में बड़ा हादसा: मकान का छज्जा गिरने से दो महिला की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के दौरान एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से उसमें दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव की है।


मृतकों की पहचान हरगावां गांव निवासी 65 वर्षीय श्याम सुंदरी देवी और 25 वर्षीय रंजू देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 10 वर्षीय अंकित कुमार और 12 साल की निकिता कुमारी के रूप में हुई। दोनों को इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रंजू देवी अपने पुराने मकान के पास खड़ी थी और कुछ महिलाओं के साथ बातचीत कर रही थी। कुछ बच्चे भी वहां मौजूद थे, तभी मकान का छज्जा गिर गया।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबकर एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की मौत विम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। दो महिलाओं की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।