Hindi News / news / CM नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने लिखा लेटर, बाहर फंसे बिहारियों की...

CM नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने लिखा लेटर, बाहर फंसे बिहारियों की स्थिति पर जाहिर की चिंता

1st Bihar Published by: Updated Mar 27, 2020, 9:36:03 AM

CM नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने लिखा लेटर, बाहर फंसे बिहारियों की स्थिति पर जाहिर की चिंता

- फ़ोटो

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासावान ने सीएम नीतीश कुमार को लेटर लिखा है। उन्होनें बिहार के बाहर फंसे बिहारियों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार को इस मामले में बड़ी पहल करने की नसीहत दी है।

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर कहा है कि बिहार के बाहर जो बिहारी फंसे हैं उनकी परिस्तिथि बद से बदतर होते जा रही है। ऐसी परिस्थिति में हम सब को उनकी वहीं वयवस्था करनी चाहिए या  ऐसा नहीं कर पाने मे सभी बिहार प्रवासियों को बिहार लाने के लिए पहल करनी चाहिए।यह बड़ी मांग लोजपा के तरफ़ से की गई है।