Hindi News / news / CM Nitish Kumar: सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनाई दिवाली, प्रदेश...

CM Nitish Kumar: सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनाई दिवाली, प्रदेश में सुख और समृद्धि की कामना की

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 31, 2024, 7:10:27 PM

CM Nitish Kumar: सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनाई दिवाली, प्रदेश में सुख और समृद्धि की कामना की

- फ़ोटो

PATNA: पूरे देश में आज दिवाली की धूम मची है। राजधानी पटना में दिवाली के मौके पर पूरा शहर जगमगा उठा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सीएम आवास में दिवाली का त्योहार मनाया है। 


सीएम नीतीश ने सीएम आवास में दीप जलाकर दिवाली मनाई। इस मौके पर उनके बेटे निशांत के अलावा सीएम आवास में तैनात कर्मी मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


सीएम ने एक्स पर लिखा, “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। दीपावली राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए”।