Hindi News / news / सीएम नीतीश कुमार ने की चादरपोशी, बिहार में अमन चैन और तरक्की की...

सीएम नीतीश कुमार ने की चादरपोशी, बिहार में अमन चैन और तरक्की की दुआएं

1st Bihar Published by: Updated Nov 10, 2019, 8:19:37 PM

सीएम नीतीश कुमार ने की चादरपोशी, बिहार में अमन चैन और तरक्की की दुआएं

- फ़ोटो

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और बिहार में अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी. 

सीएम ने कहा कि हम यहां पर साल आते हैं. आप सभी से प्रार्थना करते हैं कि समाज में ऐसा माहौल बनाए, जिससे प्रेम, सदभावना और भाईचारा हो. 

सीएम ने कहा कि हम सब एक दूसरे का सम्मान करें, इज्जत करें और मिल जुलकर सूबे बिहार और मुल्क की तरक्की में योगदान दें. समाज में तरक्की का माहौल बना रहे. इस दौरान मंत्री श्याम रजक समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.