Hindi News / news / सीएम नीतीश से मिले जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी भी थे...

सीएम नीतीश से मिले जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी भी थे साथ

1st Bihar Published by: Updated Nov 05, 2019, 7:11:34 PM

सीएम नीतीश से मिले जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी भी थे साथ

- फ़ोटो

PATNA :  बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव भी सीएम आवास मौजूद रहे.

सीएम नीतीश और जेपी नड्डा के बीच हो रही इस मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी मौजूद रहे. बीजेपी नेताओं के साथ सीएम नीतीश की मुलाकात को आगामी चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए गठबंधन की क्या रणनीति हो इसे लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।


इससे पहले आज जेपी नड्डा स्व कैलाशपति मिश्र के पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने एक बार भी सीएम नीतीश का नाम नहीं लिया। जेपी नड्डा का पूरा ध्यान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक संदेश देने पर केंद्रित रहा।