1st Bihar Published by: Updated Oct 30, 2019, 11:48:57 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना में जलजमाव पीड़ित को सहायता के हेतु भोजपुरी सिनेमा चैनल की तरफ से 11 लाख रूपय की मदद राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई गई.
बीजेपी सांसद रवि किशन और यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने न्यू पटना क्लब में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा है.
इस सहायता के लिए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा और रवि किशन को धन्यवाद दिया. और उनके कामों की सराहना की.