1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 08, 2019, 9:36:29 PM
- फ़ोटो
PATNA: सीएम नीतीश कुमार के सामने उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना का प्रजेंटेंशन दिया. इस प्रजेंटेशन की मदद से विभाग के सचिव ने सीएम के सामने योजना के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी. सीएम ने दिए कई निर्देश इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति और जनजातियों के लाभुकों के आर्थिक और सामाजिक हालत को मजबूत करना है. अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति की जिलावार आबादी को देख लाभुकों का चयन किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभुकों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराकर उन्हें लाभ पहुंचायी जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस दौरान अगर मैनेजमेंट संस्थान, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक संस्थान जैसे संस्थानों की मदद की जरुरत हो तो उनकी भी मदद ली जाए. बुनकरों को प्रमोट करने पर जोर बैठक के दौरान सीएम ने विभाग को बुनकरों को प्रमोट करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुनकरों के लिए भी नई नीति बन गई है और अब उसे एक्टिवेट कर प्रमोट करने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि कुछ जातियों के लिए जो सोसाइटी बनी है,उसी तर्ज पर बुनकरों का स्टेट सोसाइटी बनाकर उन्हें सहायता दी जाए.