Anant Singh arrest : अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना ssp ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस! कुछ देर में हो जाएगी आधिकारिक पुष्टि ; क्या होगा मोकामा सीट पर असर बड़ी खबर : दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने अनंत सिंह को किया अरेस्ट ! दो गाड़ियों से साथ लेकर रवाना हुए सीनियर अधिकारी ! इलाके में चर्चा हुई तेज शिक्षा और शोध में नई दिशा: पटना ISM के चेयरमैन के जन्मदिन पर IJEAM का प्रथम अंक जारी Bihar Crime News: बिहार में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ Bihar Crime News: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार में चाकूबाजी की घटना, नाबालिग लड़के की हत्या से हड़कंप Mahila Rojgar Yojana: अब तक 1.51 करोड़ महिलाओं को मिला 10-10 हजार, लाभ मिलने तक जारी रहेगी योजना...आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं Mahila Rojgar Yojana: अब तक 1.51 करोड़ महिलाओं को मिला 10-10 हजार, लाभ मिलने तक जारी रहेगी योजना...आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं Mokama Dularchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड में पुलिस ने अबतक क्या की कार्रवाई? पटना SSP ने दिया जवाब Mokama Dularchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड में पुलिस ने अबतक क्या की कार्रवाई? पटना SSP ने दिया जवाब Koilwar bridge accident : कोइलवर सिक्सलेन पुल पर स्कूल बस और कंटेनर की टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर
1st Bihar Published by: Updated Thu, 07 Apr 2022 08:29:20 PM IST
- फ़ोटो
DESK: झारखंड में कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों के खिलाफ अब पार्टी के ही विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के नेतृत्व में आज रांची में विधायकों की बैठक हुई। जिसके बाद इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा किकांग्रेस कोटे के मंत्री काम नहीं कर रहे है। दिल्ली में आलाकमान से मिलकर उन्हे हटाने की मांग करेंगे।
इरफान अंसारी कुछ दिनों बाद दिल्ली जाएंगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर अपनी बातें रखेंगे। विधायक इरफ़ान अंसारी ने दावा किया कि उनके साथ पार्टी के 9 विधायक हैं। इरफान अंसारी पहले से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मुखर विरोधी रहे हैं। पार्टी के कई विधायकों ने अलग-अलग मंचों पर अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में एक बार फिर इन विधायकों ने अपनी आवाज बुलंद की है।
विधायकों की हुई बैठक में इस बात की चर्चा हुई कि अपने मंत्रियों से अधिक मुख्यमंत्री कांग्रेस के विधायकों की बात सुन रहे हैं। विधायकों का काम कर रहे हैं। इन विधायकों के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व भी है। झारखंड में कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री हैं जिसमें 2 मंत्रियों के खिलाफ सबसे ज्यादा नाराजगी देखी जा रही है।
झारखंड कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इरफान अंसारी के दिल्ली जाने के बयान पर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली जाने की हम लोगों को क्यों नहीं सूचना दी जाती है, 5-7 लोग दिल्ली जाकर क्या गुफ्तगू करते है। पार्टी आलाकमान को अपनी बात कहने का हम सब का अधिकार है। मीडिया ने जब राजेश कच्छप से पूछा कि आप लोग कब दिल्ली जा रहे है तो उन्होने कहा कि जब राहुल जी, और वेणुगोपाल जी का समय मिल जाएगा हम लोग भी दिल्ली से जाएंगे। दिल्ली जाएंगे तो अलग से प्रभारी से भी मिलेंगे।