Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त Election 2025 : पटना वीआईपी इलाके में धरना: जदयू विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज हुआ FIR SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव में मनी पावर रोकने के लिए चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ की जब्ती Bihar Election: बिहार में यहां BJP को बड़ा झटका, दशकों पुराने नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन
1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Fri, 08 Sep 2023 03:53:47 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ दल यह विपक्षी दल हर कोई एक दूसरे पर हमलावर होने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बड़ा प्रतिक्रिया दी है। इन्होंने कहा है कि - जिसकी जो हैसियत है उन्हें उस हिसाब से सीट मिलेगी। वहीं अब इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।
दरअसल, राजधानी पटना में पत्रकारों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से यह सवाल किया कि - इस बार लोकसभा में कितनी सीट मिलने वाली है कांग्रेस को। सवाल सुनकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इसे टालने की कोशिश करने लगे। लेकिन, जब अधिक दवाब बनाया गया तो आखिकार उन्होंने यह कह दिया कि - सबसे बड़ी हैसियत तो कांग्रेस पार्टी की ही हैं। वर्तमान में भी लोकसभा में केवल हमारे ही सांसद हैं। जो लोग हैसियत की बात कर रहे हैं। वह देख लें कि केंद्र सरकार में विपक्ष में बिहार से कांग्रेस कोटे से ही एक मात्र सांसद हैं।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया कि कांग्रेस पहले जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी उतनी सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी या उससे ज्यादा या कम ? इस सवाल पर अखिलेश सिंह थोड़े भड़कते हुए कहा कि- हमने कमिटी की गठन कर ली है। कमिटी तय करेगी की किसको कितना सीट मिलेगा। लेकिन हम इतना दावे के साथ कह सकते हैं कि कांग्रेस ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी है उतनी ही सीट पर अब भी चुनाव लड़ेगी। अगर मेरे रहते हुए कांग्रेस को उचित सीट नहीं मिली तो फिर कब मिलेगी।
मालूम हो कि, विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। हालांकि, बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। इसकी अगली मीटिंग दिल्ली में होगी।
आपको बताते चलें कि, मुंबई में INDIA गठबंधन की दूसरे दिन भी बैठक हुई. इस बैठक में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. खासतौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं, इसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई।