Hindi News / news / 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2020, 2:12:50 PM

2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

- फ़ोटो

DESK: गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले दो कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दोनों के इस्तीफा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां पर 19 जून को राज्यसभा के 4 सीटों के लिए चुनाव होने वाला है. 

बताया जा रहा है कि कर्जन विधायक अक्षय पटेल और कपराडा के विधायक जीतू चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावे कुछ और विधायक कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकते हैं. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच विधायकों को खरीद कर रही है. भारत अपने स्वतंत्र इतिहास के सबसे बड़े स्वास्थ्य, आर्थिक और मानवीय संकटों के बीच है. इसके बावजूद बीजेपी राज्यसभा चुनावों के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में अपनी सारी ऊर्जा लगाए हुए है. 

इससे पहले भी 5 विधायकों ने दिया था इस्तीफा

मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद विधायकों की संख्या 68 थी, लेकिन अब 2 और विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस विधायकों की सख्या 66 हो गई है