ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: BJP विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025 का खिलाब, बाहुबली सुनील पांडेय की हैं बहू Bihar News: BJP विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025 का खिलाब, बाहुबली सुनील पांडेय की हैं बहू Bihar News: बिहार की इन पांच नदियों का होगा अध्ययन, रिपोर्ट के आधार पर होगी बालू की निकासी, जानें.... Bihar News: इन 3 जिलों से मुजफ्फरपुर की यात्रा होगी और शानदार, 4 लेन सड़क बनेगी अब 6 लेन Bihar News: बिहार में तो हद हो गई, टूट गई थी महिला की हाथ की हड्डी; डॉक्टर ने पैर में चढ़ा दिया प्लास्टर Bihar News: बिहार में तो हद हो गई, टूट गई थी महिला की हाथ की हड्डी; डॉक्टर ने पैर में चढ़ा दिया प्लास्टर Bihar Crime News: प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 धराए Bihar News: बिहार के इस जिले में लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, डीएम के औचक निरीक्षण में कई धराए Bihar News: छठ-दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अभी से आसमान छू रहे हवाई जहाज के किराए Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम

कांग्रेस के पुरोधा सदानंद सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे शुभानंद मुकेश ने दी मुखाग्नि

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Thu, 09 Sep 2021 09:10:37 PM IST

कांग्रेस के पुरोधा सदानंद सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे शुभानंद मुकेश ने दी मुखाग्नि

- फ़ोटो

BHAGALPUR: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का गुरुवार को कहलगांव श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।


इससे पहले सिंह के शव को उनके आवास से कांग्रेस कार्यालय ले जाया गया। वहां अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा थी। शवयात्रा में भी हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘सदानंद सिंह अमर रहे’ का नारा गूंजता रहा।


अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के अलावा कई विधायक, स्थानीय नेता और प्रशासनिक पदाधिकारी आदि मौजूद थे। मुखाग्नि पुत्र शुभानंद मुकेश ने दी। 


लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए कहलगांव आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्वनी कुमार चौबे, जदयू विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल, भाजपा के पवन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, कृष्ण कुमार साह मौजूद थे। 


पूर्व राजद विधायक रामविलास पासवान, कहलगांव राजद प्रखंड अध्यक्ष बासुकी नाथ यादव, कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवेश जमाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव, गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम मुन्ना, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राणा, संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे।


सदानंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को पटना के अस्पाताल में निधन हो गया था। सदानंद कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक चुने गए थे। 1991 में भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। सिंह बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 


इस गमगीन मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर उनके चाचा अरविंद सिंह, मंटू सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित परिवार के सभी लोग मौजूद थे। इस मौके पर भागलपुर के जिला पदाधिकारी सुब्रत सेन और एसएसपी नताशा गुड़िया भी मौजूद थीं।