Hindi News / news / कांग्रेस विधायक पर चल गया नीतीश का जादू, अवधेश सिंह बोले.. नीतीश कुमार...

कांग्रेस विधायक पर चल गया नीतीश का जादू, अवधेश सिंह बोले.. नीतीश कुमार से कोई परहेज नहीं

1st Bihar Published by: Updated Feb 26, 2020, 11:08:05 AM

कांग्रेस विधायक पर चल गया नीतीश का जादू, अवधेश सिंह बोले.. नीतीश कुमार से कोई परहेज नहीं

- फ़ोटो

PATNA : कांग्रेस विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह पर नीतीश कुमार का जादू असर कर गया है. विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे अवधेश कुमार सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार एक सेक्युलर लीडर हैं और अगर वह बीजेपी से अलग आते हैं तो यह अच्छी बात होगी. कांग्रेस विधायक ने कहा है कि नीतीश कुमार से हमें कोई परहेज नहीं है.  


मंगलवार को विधानसभा में चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने अवधेश सिंह को यह कहते हुए चुटकी ली थी कि आप कांग्रेस में कितने दिन रहेंगे इसकी गारंटी कौन देगा. बाद में अवधेश कुमार सिंह नीतीश कुमार से मिलने उनके चेंबर में भी पहुंचे थे और अब अवधेश कुमार सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जिस तरह विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराया उसके बाद बीजेपी में बौखलाहट है. 

अवधेश कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में बीजेपी बोलनेस पार्टी बन गई है बिहार के अंदर बीजेपी का कोई वजूद नहीं है और हिंदूवादी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के नेताओं की घिगी नीतीश कुमार के सामने बंधी हुई है.