काउंटिंग कराने वाले अधिकारियों को तेजस्वी ने दी चेतावनी, कहा..गड़बड़ी की तो मिलेगा करारा जवाब जमुई पुलिस कैंप में हादसा: पानी की टंकी गिरने से दो CRPF जवान घायल, अस्पताल में भर्ती पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को मिली जमानत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में बिक्रमगंज कोर्ट से मिली राहत साइबर थाने में केस दर्ज होने पर बोले सुनील सिंह, कहा..हमारी आवाज को कोई दबा नहीं सकता काउंटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद श्रेयसी सिंह को जान से मारने की मिली धमकी, साइबर DSP से भाजपा प्रत्याशी ने की शिकायत Bihar Election 2025: 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी बिहार चुनाव की मतगणना, 4372 काउंटिंग टेबलों पर 5 करोड़ वोटों की गिनती Bihar Election 2025: 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी बिहार चुनाव की मतगणना, 4372 काउंटिंग टेबलों पर 5 करोड़ वोटों की गिनती दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बीच बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में घुसा संदिग्ध युवक, फर्जी पुलिस आईडी के साथ गिरफ्तार जमुई में मतगणना की तैयारियाँ पूरी: डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
1st Bihar Published by: Updated Wed, 15 Jul 2020 06:53:21 AM IST
- फ़ोटो
DELHI : कोरोना काल में कांग्रेस आलाकमान की चुनौती भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। राजस्थान संकट के बाद अब महाराष्ट्र से आने वाले कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके पहले कांग्रेस ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था। संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संजय झा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। तत्काल प्रभाव से संजय झा कांग्रेस से निलंबित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि संजय झा पर कांग्रेस आलाकमान इस बात को लेकर खासा नाराज था कि उन्होंने राजस्थान में सियासी संकट को लेकर हल सुझाए थे। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई लेकिन वहां कांग्रेस कमजोर स्थिति में है और पार्टी को मजबूत करने के लिए सचिन पायलट को मुख्य भूमिका में लाना चाहिए। कांग्रेस आलाकमान संजय झा के इस बयान को लेकर खासा नाराज था लिहाजा अब उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
संजय झा ने सार्वजनिक तरीके से जिस तरह पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं उससे आलाकमान नाराज था। कांग्रेस ने उसके बाद तत्काल एक्शन लेते हुए संजय झा को एआईसीसी प्रवक्ता पद से हटा दिया था और अब उन पर कार्रवाई करते हुए संजय झा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।