1st Bihar Published by: Updated Nov 13, 2020, 3:36:40 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस मुख्यालय से आ रही है. विधायक दल की बैठक से पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई हैं.
चोर कहने पर भड़के
बताया जा रहा है कि बैठक से पहले कांग्रेस नेता विजय शंकर दुबे को विधायक सिद्धार्थ सिंह के समर्थकों ने चोर बोल दिया. जिसके बाद हंगामा और हाथापाई शुरू हो गई. सिद्धार्थ सिंह और विजय शंकर दुबे के समर्थक आपस मारपीट करने लगे. बताया जा रहा है कि विजय शंकर दुबे और सिद्धार्थ के समर्थक विधायक दल के नेता के लिए नाम आगे कर रहे थे. इसको लेकर ही दोनों गुटों के बीच मारपीट और गाली गलौज की नौबत आ गई.
कांग्रेस में कलह
बता दें कि कांग्रेस की बुरी तरह से हार के बाद कलह रोज सामने आ रहा है. एक दूसरे के खिलाफ नेता रोज बयान दे रहे हैं. कई नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने तक का आरोप लगाया है. कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सिर्फ 17 सीट पर ही जीत पायी है. कल तारिक अनवर ने भी बिहार कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया था और कहा था कि यहां पर नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है.