Hindi News / news / कोरोना के खिलाफ जंग में नीतीश सरकार के साथ खड़े हैं RJD MLC,...

कोरोना के खिलाफ जंग में नीतीश सरकार के साथ खड़े हैं RJD MLC, लगातार कर रहे हैं जरूरतमंदों की

1st Bihar Published by: Updated Apr 13, 2020, 6:28:23 PM

कोरोना के खिलाफ जंग में नीतीश सरकार के साथ खड़े हैं RJD MLC, लगातार कर रहे हैं जरूरतमंदों की

- फ़ोटो

JAMUI : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नीतीश सरकार के साथ आरजेडी के विधान पार्षद संजय प्रसाद भी खड़े हो गए हैं. एमएलसी संजय प्रसाद लगातार जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रहे हैं. उनकी तरफ से गरीबों के बीच आज राशन का वितरण किया गया. 


संजय प्रसाद ने आज प्रखंड चकाई के पंचायत पेटर पहाड़ी ग्राम बालागोजी गोस्वामी टोला पहाड़िया उरवा भलुआ प्रखंड चकाई पंचायत चकाई के ग्राम सिमरा किला बेरवारी गोला चकाई महुलिया आमाटार चकाई बाजार में खाद्यान्न सामग्री वितरण किया. उनके साथ प्रो शंभू यादव, प्रसादी पासवान, राजीव रंजन वर्मा, नकुल यादव, बजरंगी गुप्ता, नीरज कुमार, नगीना, लक्ष्मण रजक, दिलीप राय, भगवान राय, विषो राय, देवेंद्र ठाकुर संजय कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे.