Hindi News / news / कोरोना की फेक न्यूज पर सरकार अलर्ट, सोशल मीडिया से ऐसे पोस्ट हटाने...

कोरोना की फेक न्यूज पर सरकार अलर्ट, सोशल मीडिया से ऐसे पोस्ट हटाने का निर्देश

1st Bihar Published by: Updated Apr 25, 2021, 3:21:31 PM

कोरोना की फेक न्यूज पर सरकार अलर्ट, सोशल मीडिया से ऐसे पोस्ट हटाने का निर्देश

- फ़ोटो

DESK: कोरोना को लेकर लोग पहले से ही ज्यादा परेशान हैं ऐसे में कुछ लोगों द्वारा भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से समस्याएं और बढ़ती जा है। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर पोस्ट की जा रही भ्रामक खबरों को कई लोग शेयर और लाइक भी कर रहे है। इस तरह से यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। कोरोना को लेकर लोगों तक गलत बातें पहुंचायी जा रही है। जिसका सीधा असर समाज पर पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर, फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसे फेक पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया है। जिनमें कोरोना महामारी को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही है।




भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर फेक खबरों को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जिसके बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब खातों की जांच कर रहे हैं। वही शिकायत मिलने के बाद ट्विटर ने कुछ हैंडल के ट्वीट हटा दिया हैं।  ट्विटर का कहना है कि उसने भारत सरकार के अनुरोध पर कदम उठाया है। ल्यूमेन डाटाबेस के मुताबिक ट्विटर ने 50 से ज्यादा पोस्ट हटाई हैं। इन पोस्ट में एक संसद सदस्य, विधायक और फिल्म निर्माताओं के ट्वीट भी शामिल हैं। हालांकि ट्विटर का कहना है कि उसने इस कार्रवाई से पहले सभी खाताधारकों को जानकारी दी थी।