1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2020, 12:56:15 PM
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय कोरोना संकट को लेकर आगे आए हैं. राय ने अपने क्षेत्र को कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी समानों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए दिए हैं. इसको लेकर राय ने सारण डीएम को पत्र भी लिखा है.

सीएम राहत कोष में दिए 50 हजार रुपए
राय ने अपने क्षेत्र के अलावे सीएम राहत कोष में भी बिहार कोरोना से लड़ने के लिए 50 हजार रुपए जमा किए है. कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सबको मिलकर लड़ना है. मदद के लिए लोग अधिक से अधिक आगे आए.

बता दें कि कोरोना संकट से निपटने के लिए बीजेपी के अलावे आरजेडी और जेडीयू और एलजेपी के कई सांसद, विधायक और विधानपार्षद भी बिहार के मदद के लिए आगे आए हैं. किसी ने एक करोड़ रुपए तो किसी ने 50 लाख रुपए कोरोना से लड़ने के लिए दिया है.