1st Bihar Published by: Updated Apr 06, 2020, 4:41:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिहार में स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है सरकार ने तमाम स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर रखी है. लेकिन महामारी के बीच बड़ी तादाद में डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं.
राज्य सरकार ने ड्यूटी से गायब रहने वाले कुल 122 चिकित्सा पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है. इसके अलावे 76 अन्य डॉक्टरों को भी शो कॉज किया गया है. यह सभी ड्यूटी से गायब पाए गए थे.
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभाग ने जब फील्ड वेरिफिकेशन कराया तो लगातार डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए. विभाग की तरफ से की गई जांच में 31 मार्च को 76 चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी से गायब मिले. 1 अप्रैल को ड्यूटी से गायब रहने वालों की तादाद 60 रही जबकि 2 अप्रैल को भी 62 चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे.