1st Bihar Published by: Updated Apr 10, 2020, 5:26:42 PM
- फ़ोटो
DESK : देश भर में कोरोना का कहर जारी है, पूरा देश लॉकडॉउन की वजह से घर में कैद है. इसके बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 सौ के पार हो गई है. वहीं अबतत 206 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव एक और डॉक्टर की मौत हो गई है. जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने कर दी है. इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती डॉ.ओमप्रकाश चौहान की मौत शुक्रवार को कोरोना से हो गई. वे इंदौर में निजी प्रैक्टिस करते थे.
वे कोरोना से मरने वाले दूसरे डॉक्टर हैं.इससे पहले भी गुरुवार को इंदौर में ही कोराना वायरस की चपेट में आने से देश में पहले डॉक्टर की मौत हो गई थी. इंदौर के डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी का COVID-19 के कारण गुरुवार सुबह चार बजे मौत हो गई थी. इसके साथ ही इंदौर में अब तक 235 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 27 मरीजों की मौत हो चुकी है,
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...