1st Bihar Published by: Updated Apr 02, 2020, 8:47:07 AM
- फ़ोटो
PATNA: कोरोना से बिहार को लड़ने के लिए पप्पू यादव ने 5 माह की पेंशन सीएम राहत कोष में दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि हम सभी देशवासी मिल-जुलकर कोरोना को हराएंगे. लॉकडाउन में देश की जनता परेशान है. लोगों के सामने स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक की समस्या है. ऐसे में सभी को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद करनी चाहिए.

पप्पू ने किया आग्रह
पप्पू यादव ने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि जो भी बिहारी दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे हैं. उनको जांच के बाद घर जाने दिया जाए. जो इतने दूर से आए हैं उनको सीमा पर खड़ा न किया जाए.
बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए पप्पू यादव खुद मैदान में उतरे हुए है. लॉकडाउ के पहले उन्होंने कई जगहों पर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया है. लॉकडाउन में पैदल घर आ रहे हजारों लोगों को वह आर्थिक मदद कर रहे हैं. सैकड़ों लोगों को वह ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर भी कर रहे हैं. इसके अलावे उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कई जिलों में भोजन, राशन, मास्क और साबुन बांट रहे हैं.