1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 13, 2019, 9:41:37 AM
- फ़ोटो
DELHI: नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का कप्तान बताकर सुशील मोदी फंसते नजर आ रहे हैं. सुशील मोदी अपने इस बयान पर अब अपनों से हीं घिर गये हैं. बीजेपी नेता सी पी ठाकुर ने सुशील मोदी के बयान पर सवाल खड़े किये हैं. सी पी ठाकुर ने कहा है कि 'सुशील मोदी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. आगामी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का चेहरा ही आगे होगा. नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही बिहार में चुनाव लड़ा जाएगा.' आपको बता दें कि सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के कप्तान हैं और साल 2020 के चुनाव में भी कप्तानी करेंगे. सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार लगातार चौके और छक्के जड़कर विरोधियों को हरा रहे हैं तो उसमें बदलाव की बात बेमानी है.