1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 28, 2019, 6:42:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले सीपीआईएमएल के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया है। सीपीआईएमएल के विधायकों ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत को लेकर नीतीश सरकार से जवाब मांगा है। सीपीआईएमएल के विधायक सुदामा प्रसाद ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा करवाएं और चमकी बुखार से मारे गए बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दें। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट