1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 09, 2019, 2:44:08 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद हालात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. शुक्रवार को स्कूलों और कॉलेजों को खोलने की इजाजत दी गई है. इस बीच अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने की बात कह श्रीनगर पहुंचे सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी अपने पार्टी नेताओं से श्रीनगर में मुलाकात नहीं कर सके. सीताराम येचुरी को को पहले तो सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर हवाईअड्डे पर रोक दिया और फिर उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया गया. बता दें कि घाटी में हालात को सामान्य करने के मकसद से सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं. अभी भी घाटी के कई इलाकों से धारा 144 को नहीं हटाया गया है जबकि कई दुकानें अभी भी बंद हैं.