Hindi News / news / सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.90 लाख की लूट, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना...

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.90 लाख की लूट, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Nov 01, 2021, 1:27:39 PM

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.90 लाख की लूट, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SUPAUL: स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को अपराधियों ने निशाना बनाया है। रेड कलर की अपाची पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सीएसपी संचालक से एक लाख 90 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


दो हथियारबंद अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक से 1 लाख 90 हज़ार रुपये दिनदहाड़े लूट लिए और मौके से फरार हो गये। पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक शाखा त्रिवेणीगंज से रुपये निकालकर थाना क्षेत्र के महेशुआ चौक स्थित अपने सीएसपी केंद्र पर जा रहे थे कि इसी दरम्यान त्रिवेणीगंज श्यामनगर मार्ग में बभनगामा वार्ड नम्बर 10 स्थित प्राथमिक विद्यालय बघला के समीप अपाची सवार हथियार से लैस अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 90 हज़ार रुपये रखे बैग को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


मामले की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसएचओ संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात पुलिस कर रही है।