1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Jul 20, 2021, 1:48:59 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बखरी में सामने आया है जहां सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 3 लाख 74 हजार रुपये लूट लिया। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।
घटना शकरपुरा कालीस्थान चौक की है जहां बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3.74 लाख रुपये लूटा और मौके से फरार हो गये। सीएसपी संचालक का नाम नीतेश कुमार बताया जा रहा है जो अलौली थाना क्षेत्र के बुधौरा गांव के रहने वाले हैं। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
सुबह जब फाइनेंस कंपनी से तीन लाख चौहतर हजार 672 रुपया निकाल कर नीतेश बखरी से बुधौरा की ओर जा रहे थे। तभी तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।