1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jul 09, 2021, 5:45:20 PM
- फ़ोटो
NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामल की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भीड़-भाड़ वाले स्टेट बैंक की कृषि शाखा के पास अपराधियों ने गोविंदपुर के बकसोती सीएसपी संचालक अतुल कुमार से 2 लाख 2 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित युवक इस दौरान चिखता और चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
पीड़ित युवक की पहचान महेशडीहा गांव के निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अतुल कुमार के रूप में की गई है। अतुल ने बताया कि वह नवादा के भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा से कैश निकालकर गोविंदपुर जाने की तैयारी में था तभी दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिए।
पीड़त ने बताया कि इस घटना को आस-पास के कई लोगों ने भी देखा लेकिन किसी ने उसकी मदद ही की और अपराधी इस दौरान आराम से रुपये लूटकर चलते बने। नगर थाना पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली। तब मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की।