Hindi News / news / बिहार: CSP संचालक से दो लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना...

बिहार: CSP संचालक से दो लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2021, 5:11:31 PM

बिहार: CSP संचालक से दो लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े करीब दो लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गये। हथियार के बल पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया गया है। 


दिनदहाड़े लूट की यह घटना कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के बग्छल्ला ढाला की है जहां बाइक सवार 4 अपराधियों ने सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक गणेश मंडल को निशाना बनाया। हथियार के बल पर उसके पास रखे करीब दो लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गये। 


बताया जाता है कि गणेश मंडल अपने भाई के साथ सेंट्रल बैंक से कैश लेकर सीएसपी लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने इस दौरान गणेश मंडल और उनके भाई के साथ मारपीट की और बाइक से गिराकर दोनों के ऊपर पिस्टल तान दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। 


बताया जाता है कि चार बदमाशों में एक की पहचान कर ली गयी है। लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित सीएसपी संचालक गणेश मंडल ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है । जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।