Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
1st Bihar Published by: VISHWAJIT Updated Fri, 28 Oct 2022 04:04:47 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: साइबर क्राइम की घटनाओं को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय गंभीर है। बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसे आभासी दुनियां बताया। उन्होंने कहा कि यह वास्तविक दुनियां नहीं है। साइबर लोक की अलग दुनियां है, इसमें विचरण यदि करते हैं तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि यह कभी भी आपकों बड़ा झटका दे सकता है। आप कभी भी ठगे जा सकते हैं। शातिर अपराधी आपकी गाढ़ी कमाई को एक पल में झपट सकता है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने आम लोगों से यह अपील की है कि किसी को भी अपनी व्यक्तिगत सूचना साक्षा ना करें।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि हाल ही में 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिले में बनाये गये हैं। उसके लिए पद भी स्वीकृत किया गया है और बाकी व्यवस्थाएं भी किए गए हैं। इसके अलावे हर जिले में एक साइबर डीएसपी का पद भी स्वीकृत किया गया है। हर जगह इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है और जो भी घटनाएं सामने आएगी उसे जिले के साइबर डीएसपी खुद मॉनिटरिंग करेंगे और आर्थिक अपराध को नियंत्रण करने के लिए भी रेंज बढ़ाई गई है।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि साइबर की दुनियां आभासी दुनियां है। ये वास्तविक दुनियां नहीं है। पर्दे के पीछे कौन आदमी फोन कर रहा है और किस आदमी का फोटो लगा रखा है। किस तरह से वह ठगी करने का हथकंडा अपना रहा है इसे लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। एडीजी ने कहा कि आम लोगों से अपील है कि किसी को भी अपनी व्यक्तिगत सूचना साक्षा ना करें। साइबर क्राइम का दायरा बढ़ता जा रहा है। दुनिया में तीन लोक है इसमें चौथा लोक भी है जिसे आभासी दुनियां कहते है।
इसे साइबर लोक भी कह सकते हैं जहां हम ज्यादा विचरण करते है इसलिए इस लोक में बहुत ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। साइबर क्राइम बढ़ता हुआ अपराध है। इसमें बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। इंटरनेट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण साइबर क्राइम की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। सरकार के द्वारा कुछ वर्ष पहले 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिलों में तैनात किये गये थे। इसके लिए पद भी स्वीकृत किये गये थे।बाकि व्यवस्थाएं भी की गयी थी वे सभी जगह कार्यरत है। इसके अलावे हर जिले में एक साइबर डीएसपी का पद भी स्वीकृत है। रेंज लेवल पर भी व्यवस्थाएं बढाई जाएगी। साइबर लोक की अलग दुनियां है, इसमें यदि विचरण करते हैं तो अलर्ट हो जाए।