Hindi News / news / दहेज में भैंस नहीं देने पर महिला की हत्या, बेरहमों ने पहले पीटा...

दहेज में भैंस नहीं देने पर महिला की हत्या, बेरहमों ने पहले पीटा फिर उखाड़ दिए नाखून

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jan 31, 2020, 8:48:03 PM

दहेज में भैंस नहीं देने पर महिला की हत्या, बेरहमों ने पहले पीटा फिर उखाड़ दिए नाखून

- फ़ोटो

NALANDA : नालंदा में दहेज लोभियों ने बेरहमी की सारे हदें पार करते हुए विवाहिता को महज एक भैंस के लिए पहले तो जमकर पीटा औऱ इतने पर भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी दिखाते हुए उसके नाखून तक उखाड़ लिए। जहर देकर महिला की हत्या कर दी गयी।


मृतका सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव निवासी राजकुमार राम की 24 वर्षीय पत्नी छोटी कुमारी थी। मृतका की मां  ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बड़ी ही बेरहमी से ससुराल वालों ने छोटी के पैरों के नाखून उखाड़ डाले।दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक छोटी की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के समय परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा गिफ्ट छोटी के ससुराल वालों को दिए थे । लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के रूप में भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे काफी प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट की जाती थी। कई दिनों से छोटी मायके में ही थी। पांच दिन पहले भैंसुर उसे विदा करा पेंदी गांव ले गया था।


इस बीच परिजनों को  सूचना मिली की बेटी की हत्या हो गयी है। पेंदी पहुंचने पर पता चला कि भैंस नहीं देने के कारण पति, भैंसुर और ससुर ने मिलकर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।