Hindi News / news / BIHAR NEWS : डायल 112 में तैनात लेडी पुलिसकर्मी ने बाथरूम में किया...

BIHAR NEWS : डायल 112 में तैनात लेडी पुलिसकर्मी ने बाथरूम में किया सुसाइड, दो महीने के अंदर दो आत्महत्या

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 14, 2024, 8:59:38 AM

BIHAR NEWS : डायल 112 में तैनात लेडी पुलिसकर्मी ने बाथरूम में किया सुसाइड, दो महीने के अंदर दो आत्महत्या

- फ़ोटो

PATNA : बिहार कि राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 112 की एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही की आत्महत्या की बात सामने आने के बाद सभी लोग दंग हैं। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने में महिला सिपाही चांदनी कुमारी ने खुदकुशी कर ली। थाने के बाथरूम में फंदे से लटकती लाश मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


जानकारी के अनुसार महिला सिपाही वैशाली जिले के महुआ थाने के मकसूदपुर ताज नीलकंठपुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पुत्री थी। वह मुसरीघरारी थाने में एक साल से डायल 112 में लगातार ड्यूटी कर रही थी। चांदनी ने मंगलवार रात से सुबह चार बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। अब बाथरूम में उसकी लाश मिली। दूसरी महिला सिपाही नहाने के लिए जब बाथरूम में गयी, तब फंदे पर लटकती लाश पर उसकी नजर पड़ी। उक्त महिला सिपाही के शोर मचाने पर दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।


इधर, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि महिला सिपाही ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जांच रही है। आपको बता दें कि बीते महीने भी पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी।