Hindi News / news / डायरी पेंडिंग पर नपे मझौलिया के थानाध्यक्ष, DIG ने किया सस्पेंड

डायरी पेंडिंग पर नपे मझौलिया के थानाध्यक्ष, DIG ने किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: ALOK KUMAR Updated Apr 18, 2022, 4:34:52 PM

डायरी पेंडिंग पर नपे मझौलिया के थानाध्यक्ष, DIG ने किया सस्पेंड

- फ़ोटो

BETTIAH: चंपारण रेंज के DIG प्रणव कुमार प्रवीण ने बेतिया के मझौलिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन डायरी पेंडिंग होने की वजह से उन्होंने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। 


बता दें कि डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण रविवार की देर रात अचानक मझौलिया थाना पहुंच गये जहां करीब 4 घंटे तक थाने के सभी पंजी समेत थाने में तैनात पुलिस कर्मियों से लेकर थाने की व्यवस्था का जायजा लिया। 


थाने के निरीक्षण के दौरान डीआईजी के साथ बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा भी साथ थे। अपने औचक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पाया कि स्टेशन डायरी 63 घंटे से मिन्टेंन नहीं किया गया है। स्टेशन डायरी को पेंडिग रखने पर डीआईजी ने मझौलिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया। मझौलिया थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है।