1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Feb 10, 2026, 7:48:01 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस की टीम शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची। लेकिन जब टीम ने सैदपुर बाजार समिति के पास एक झोपड़ी की तलाशी ली, तो उन्हें एक झोले में रुपए के बंडल मिलने के बाद होश उड़ गए।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर के कोने में रखे कार्टन को खोला, जिसमें एक चायपत्ती का झोला था। झोला खोलने पर उसमें 43 लाख 94 हजार 500 रुपए के बंडल पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2 संजय कुमार और एसपी को भी सूचित किया गया।
रकम की गिनती मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई। छापेमारी के समय शराब नहीं मिली, और गृहस्वामी मौके से फरार हो गया।बाद में गृहस्वामी ने अपने परिजनों के माध्यम से पुलिस को बताया कि यह राशि उसने पैत्रिक जमीन बेचकर प्राप्त की है और इसके प्रमाण पेश करेगा।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब के लिए छापेमारी की थी, लेकिन पैसे मिलने के बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई है। नोटों की जाँच और अनुसंधान अभी जारी है।