Hindi News / news / दलाई लामा की शरण में पहुंचे CM नीतीश, धर्मगुरु ने दी जीवन के...

दलाई लामा की शरण में पहुंचे CM नीतीश, धर्मगुरु ने दी जीवन के गूढ़ रहस्य की जानकारी

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Jan 08, 2020, 3:37:48 PM

दलाई लामा की शरण में पहुंचे CM नीतीश, धर्मगुरु ने दी जीवन के गूढ़ रहस्य की जानकारी

- फ़ोटो

GAYA :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने के लिए बोधगया पहुंचे हैं। भगवान बुद्ध की तपोभूमि पर 5 दिनों तक तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने हजारों अनुयायियों को जीवन के गूढ़ रहस्य की जानकारी टीचिंग सेशन के दौरान दी।

हर साल दलाई लामा के बोधगया प्रवास  के दौरान सीएम नीतीश कुमार  उनसे मिलने जरुर जाते हैं। पिछले साल की बात करें तो उस वक्त भी नीतीश के कालचक्र मैदान जाकर दलाई लामा का आशीर्वाद लिया था।


दलाईलामा बुधवार  14 दिवसीय प्रवास पर बोधगया में हैं। दलाईलामा के प्रवचन में 50 से अधिक देशों के 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं पहुंचे। प्रवचन में ब्राजील, चीन, वियतनाम, जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इस्राइल, पोलैंड, आस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों के श्रद्धालु पहुंचे।


अध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा ने अपने प्रवास के दौरान चीन को शांति, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे पास सच्चाई की ताकत है, जबकि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पास बंदूक की ताकत है। तिब्बती बौद्ध सच्चाई की ताकत के बल पर चीन की बंदूक की ताकत से लड़ते रहेंगे। लंबी रेस में सच की ताकत, बंदूक से ज्यादा मजबूत साबित होती है।