Hindi News / news / दानापुर में नाबालिग की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट तक काट...

दानापुर में नाबालिग की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट तक काट डाले

1st Bihar Published by: Updated Nov 30, 2022, 3:44:10 PM

दानापुर में नाबालिग की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट तक काट डाले

- फ़ोटो

PATNA : पटना के दानापुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक नाबालिग को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 16 साल के राहुल के रूप मं की गई है। राहुल का पहले गला काट दिया गया, फिर उसकी नाक और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर कई निशाँ हैं जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उसे चाकू मारा गया है।




आज यानी बुधवार को धोबी घाट स्कूल के पास से राहुल का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक झुनझुनवाला मोहल्ला का रहने वाला 16 साल का राहुल कुमार है। वहीं, मृतक की मां का नाम सोनी देवी है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ युवक राहुल को जान से मार देने की धमकी दिया करते थे। राहुल ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ मारपीट के मामले के गवाही भी दी थी। 




मामले को लेकर दानापुर थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आपसी रंजिश में राहुल कुमार की हत्या कर दी गई है। आज यानी बुधवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्हें सूचना मिली कि झुनझुनवाला के एक लड़के की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।