1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Oct 24, 2019, 1:26:10 PM
- फ़ोटो
SIWAN : दरौंदा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अजय सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार व्यास सिंह ने मात दी है।
मतगणना की शुरुआत से ही निर्दलीय उम्मीदवार व्यास सिंह ने बढ़त बनाए रखी। शुरुआती दौर में जेडीयू उम्मीदवार अजय सिंह चौथे नंबर पर चल रहे थे। व्यास सिंह के पीछे शुरुआती दौर में शैलेंद्र यादव और उसके बाद आरजेडी कैंडिडेट उमेश सिंह थे लेकिन कई राउंड की मतगणना के बाद अजय सिंह दूसरे नंबर पर आ गए। आखिरकार उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।